प्रधानाध्यापकों की वाकपीठ आज
प्रधानाध्यापकों की वाकपीठ आज
धौलपुर. पंचायतसमिति राजाखेड़ा क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी बुधवार से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर बरेह में होगी। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कैलाश चंद कटारिया होंगे तथा अध्यक्षता बीईईओ गंगासिंह गुर्जर करेंगे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगासिंह गुर्जर ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक पंजीकरण तथा 12 बजे वाकपीठ संगोष्ठी का उद्घाटन होगा। जिसमें प्रथम सत्र में प्रभावी प्रार्थना सभा, रीडिंग कैम्पन, सीसीई, अभिलेख संधारण, एमडीएम, द्वितीय सत्र में प्रार्थना सत्र, बदलते परिवेश में प्रधानाध्यापक के दायित्व, अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं अवकाश प्रकरण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेलकूद, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं पुस्तकालय का सदुपयोग, खुली चर्चा के बाद सेवा निवृत प्राध्यापकों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।