जीवन प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश
जीवन प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश
धौलपुर. जिलासैनिक कल्याण अधिकारी भरतपुर की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध पेंशन प्राप्तकर्ताओं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को 30 सितम्बर तक जीवन प्रमाण पत्र तथा बैंक शाखा का नाम एवं खाता संख्या जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भरतपुर भिजवाए जाने के निर्देश जारी किए है। ताकि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को समय पर पेंशन का भुगतान किया जा सके।