एथलेटिक्स प्रतियोगिता ३० से
धौलपुर. जिलास्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक छात्र-छात्रा ऐथेलेक्टिस प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राजकीय महाराणा स्कूल में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी गणेश धाकरे ने बताया कि पूर्व में यह प्रतियोगिता 27 सितम्बर में आयोजित होनी थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 3 हजार 5 हजार मीटर दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, तश्तरी थ्रो एवं हेमर थ्रो सहित रिले दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डीईईओ ने सभी संस्था प्रधानों को विद्यालय की टीमें भेजने हेतु दिशा निर्देश दिए है।