- Hindi News
- 11 अग्निपीड़ित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत
11 अग्निपीड़ित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत
धौलपुर. उपखण्डअधिकारी राजाखेड़ा से प्राप्त तहसील क्षेत्र में अग्निकांड से हुए नुकसान के सहायता प्रस्ताव के आधार पर अग्निपीडित परिवारों को आवास,घरेलू सामान एवं वस्त्रादि की अत्यन्त आवश्यकता को देखते हुए 11 अग्निपीडित परिवारों को 53 हजार 700 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि तहसील क्षेत्र राजाखेड़ा गांव रमगढा के रामवीर पुत्र हीरासिंह काछी को 2 हजार 800 रुपये, मालौनी पंवार के सुभाष पुत्र रघुवीर सिंह ठाकुर, नृसिंहगण के हरीचन्द पुत्र रूपसिंह कुशवाह प्रत्येक को 4300-4300 रुपये, पंछीपुरा के दिवाईलाल पुत्र पंछी कुशवाह को 4400 रुपये, मानपुर के सुरेन्द्र सिंह पुत्र गिर्राज गुर्जर, रजौराखुर्द निवासी श्रीमती सीदेवी प|ी जगवीर सिंह ठाकुर प्रत्येक को 4700-4700 रुपये, नृसिंहगण के जनक सिंह पुत्र हरीचंद कुशवाह, अशेक पुत्र हरीचन्द कुशवाह, पंछीपुरा के ओमप्रकाश पुत्र दंगल सिंह कुशवाह, रूमा पुत्र बंटू कुशवाह, पप्पू पुत्र दिवाईचन्द कुशवाह प्रत्येक को 5700-5700 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।