पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

25 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजस्थानपेंशनर समाज ने ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री विशंभर दयाल शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को मुख्यमंत्री के नाम 25 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि 10 फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री से पेंशनर समाज के पदाधिकारी का एक प्रतिनिधि मंडल जयपुर जाकर मिला और पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई, लेकिन सात माह बाद में पेंशनरों की समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन में 1 जनवरी 2006 से छठवें वेतन आयोग का वास्तविक लाभ देने, संशोधित ग्रेड पे वर्ष 2016 से लागू करने, सेवा योग्य अवधी बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन राशि 3500 रुपए करने सहित चिकित्सा राशि का व्यय पैकेज बढ़ाए जाने की मांग की गई। पेंशनर समाज जिलाध्यक्ष केशव सिंह ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पेंशनरों की समस्याओं का का यथाशीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की है।