विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
राज्यस्तरीय 59वीं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को स्थानीय आदर्श विद्या मन्दिर उ.मा.विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम थे एवं अध्यक्षता नगरपरिषद सभापति रीतेश कुमार शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि आरसीए सचिव सोमेन्द्र तिवारी, उपसभापति निशान्त सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गणेश कुमार धाकरे, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुल्तान सिंह महावर, प्रमोद कुमार मित्तल (तसीमों वाले) एवं प्रभारी शा.शि. प्रकोष्ठ (मा.शि.) राजकुमार परमार, प्रधानाचार्या श्याम कुमारी, आदर्श विद्या मंदिर के प्रबंध निदेशक आदर्श त्यागी एवं प्रिया त्यागी थे। इस अवसर पर प्रारंभ में अतिथियों का परंपरागत, माला एवं स्मृति चिन्हों से स्वागत एवं सम्मान वीरेंद्र कुमार त्यागी, आदर्श त्यागी एवं प्रिया त्यागी आदि ने किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि खिलाड़ी अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें तो सफलता अवश्य आपको प्राप्त होगी। खिलाड़ी पूरी मेहनत से आगे बढकर राज्य का नाम रोशन करे। इस मौके पर वी.के.त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभापति रीतेश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को सच्ची भावना से भाग लेना एवं जीत को लेकर आशान्वित रहना चाहिए तथा हमेशा लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए। संचालन अनिल मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता प्रभारी राजकुमार परमार ने बताया गया कि प्रतियोगिता में दलीय स्पर्धा अंडर-17 वर्ष में प्रथम स्थान पर अजमेर, द्वितीय स्थान पर जयपुर-प्रथम एवं तृतीय स्थान पर चूरू रहे। इसी प्रकार दलीय स्पर्धा अंडर-19 वर्ष में प्रथम स्थान पर जोधपुर, द्वितीय स्थान पर सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर, तृतीय स्थान पर चूरू रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा अंडर- 17 वर्ष में प्रथम स्थान चिन्मय सौमैया, अजमेर, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान पर हो जो कुलपुई हेता, अजमेर रहे। इसी प्रकार अंडर 19 वर्ष में प्रथम स्थान पर निखिल यादव, जोधपुर, द्वितीय स्थान अवरकीय रेमण्ड, अजमेर, एवं तृतीय स्थान पर आसिफ खान, सीकर रहे। प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर अंडर-17 वर्ष में चिन्मय सौमैया, अजमेर एवं 19 वर्ष में निखिल यादव रहे। इस मौके पर ज्ञानेन्द्र सिंह, नरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र परमार, राधेश्याम तोमर, मीनाक्षी, रश्मि राव, सुनीता शर्मा, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, डाॅ. अम