पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी की छात्रा इकाई का धरना

एबीवीपी की छात्रा इकाई का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिला छात्रा प्रमुख सोनल जैन के नेतृत्व में मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को दो पारियों में संचालित कराने की मांग को लेकर पैलेस रोड स्थित गणेश मंदिर परिसर में धरना दिया।

छात्राओं ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रशासन की ओर से राजकीय बालिका विद्यालय में व्याप्त समस्याओं से परेशानी हो रही है। भवन के अभाव में छात्राओं को जमीन पर बैठकर अध्ययन करना पड़ रहा है। विद्यालय में स्टूल मेज पर्याप्त नहीं होने से छात्राओं को बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। जिला मुख्यालय पर यह बालिका विद्यालय सबसे बड़ा है। विद्यालय में करीब 1800 छात्राएं अध्ययनरत है। उन्हें यहां पर बैठने तक की सही जगह नहीं है। पेयजल के लिए छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एबीवीपी की छात्रा इकाई की जिला प्रमुख सोनल जैन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय दो पारियों में संचालित होता रहा है, लेकिन इस वर्ष विद्यालय को एक पारी में संचालित करने से यहां अव्यवस्था फैल गई है। इस संबंध में कई बार जिला शिक्षा अधिकारी गणेश धाकरे को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वे समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे जिससे छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने बालिका विद्यालय को जल्द ही दो पारियों में संचालित नहीं कराया तो एबीवीपी की ओर से शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में एबीवीपी की छात्रा इकाई जिला प्रमुख सोनल जैन, सोना चौधरी सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थीं।

धौलपुर. मांग को लेकर धरना देती एबीवीपी की छात्रा इकाई के पदाधिकारी।