- Hindi News
- शिक्षिकों ने की बाढ़ पीढ़ितों के लिए मदद की पहल
शिक्षिकों ने की बाढ़ पीढ़ितों के लिए मदद की पहल
धौलपुर. जम्मूकश्मीर में आई भीषण आपदा में पीडितों को मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने का आग्रह किया है। राजस्थानी पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने सीएम वंसुधरा राजे को भेजे पत्र में बताया है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आपदा में बेघर हुए लोगों की मदद के लिए तथा वहां के लोग अपना जीवन यापन दुबारा शुरू करें, इसके लिए प्रदेश के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से भिजवाने की पहल करें।