पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिद्धयोग शिविर में लोगों ने सीखे योग

सिद्धयोग शिविर में लोगों ने सीखे योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. अध्यात्मविज्ञान सत्संग केंद्र जोधपुर की शाखा धौलपुर की ओर से मंगलवार शाम को एवीएम विद्यालय में निशुल्क सिद्धयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु देव रामलाल सियाग की मंत्र सीडी से शक्तिपात दीक्षा देकर सामूहिक ध्यान योग कराया गया।

केंद्र के ध्रुवसिंह सिकरवार एवं सुनील शर्मा ने बताया कि सद्गुरु रामलाल सियाग एक प्रवृत्ति मार्गी संत है तथा उन्होंने आई पंथी योगी बाबा गंगाईनाथ से गुरु दीक्षा ग्रहण की। गुरु दीक्षा के बाद से सद्गुरु देव रामलाल सियाग ने मानव मात्र के कल्याणार्थ संपूर्ण विश्व में कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव द्वारा प्रदत्त संजीवनी मंत्र का मानसिक जप एवं ध्यान करने से मातृ शक्ति कुंडलिनी जागृत होकर स्वतः योग करवाती है। जिससे साधक के त्रिविध ताप, दैहिक, भौतिक एवं दैविक ताप शांत होने के साथ साध की वृत्तियां सात्विक हो जाती है। उन्होंने बताया कि सद्गुरु देव रामलाल सियाग द्वारा बताए गए नियमित ध्यान एवं जप से एड्स, कैंसर, हीमोफीलिया, ब्लड प्रेशर, शुगर मानसिक तनाव, अनिद्रा, फोबिया, आक्रोश, चिड़चिड़ापन आदि असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव के जीवन का उदृदेश्य विश्व के समस्त धर्मों के आडम्बरों से मानव मात्र को मुक्त करना है।