- Hindi News
- बिजली के झूलते तारों को दुरस्त करने के निर्देश
बिजली के झूलते तारों को दुरस्त करने के निर्देश
धौलपुर. जिलेमें पेयजल,विद्युत आपूर्ति एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम संबंधी समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलटर शिवचरण मीणा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी मलेरिया एवं मौसमी जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सेवाभाव के रूप में कार्य करते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों पर दवाओं की उपलब्धता कार्मिकों का ठहराव सुनिश्चित कराएं। अतिरिक्तक्त जिला कलेक्टर ने डिस्कॉम के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत के झूलते हुए तारों को प्राथमिकता से ठीक किया जाए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता से पेयजल आपूर्ति के पानी के अधिक से अधिक नमूने लिया जाना सुनिश्चित करने की बात कही।। अतिरित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में चिकित्सा व्यवस्था बेहतर रखने, दवा का छिड़काव करने, पशुपालन विभाग के अधिकारी को पशुओं के टीकाकरण एवं मोबाइल टीम का निरंतर कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।