अपहरण के आरोपियों को भेजा जेल
अपहरण के आरोपियों को भेजा जेल
धौलपुर. निहालगंजथाना पुलिस ने महिला का अपहरण करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। एसआई सोहनलाल शर्मा ने बताया कि 8 मई 2012 को एक व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी प|ी को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगाकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दुर्गा पुत्र चिम्मन प्रजापति निवासी सेवली करौली एवं भजनलाल पुत्र सूबेदार प्रजापति निवासी अर्जुन नगर मसूदपुर धौलपुर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।