कॉलेज में व्याख्यानमाला आयोजित
धौलपुर. राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के तत्वाधान में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य बाबूलाल शर्मा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पूर्व अध्यक्ष डा. विमल प्रसाद अग्रवाल ने विघार्थियों को युवा विकास केन्द्र के लक्ष्यों से अवगत कराया। शिक्षित साक्षर के अंतर को विभिन्न उदाहरणों से स्पष्ट किया। इस अवसर पर युवा विकास केन्द्र के सदस्य डा. अनुज कुमार, डा. अंजुल सिंह, डा. अमजद फात्मी, डीके गुप्ता, निरोत्तीलाल गर्ग, विशंभर दयाल शर्मा, डा. मनरूप सिंह मीणा डा. एसपी अवस्थी, डा. शमा सक्सैना, डा. नीलम सिंह, डा. आईपी सिंह आिद मौजूद थे।