पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुमति के बिना नहीं बेच सकेंगे यूरिया

अनुमति के बिना नहीं बेच सकेंगे यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिलेमें रबी सीजन 2014-15 में अब फसलों में यूरिया प्रयोग का पीक समय है। यूरिया की मांग अधिक उपलब्धता कम होने के कारण किसानों में मारामारी बनी रहती है। इसके अलावा जिला प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि दुकानदार यूरिया को उतर प्रदेश मध्यप्रदेश में अधिक दामों पर बेच देते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन स्तर पर फैसला लिया गया है कि उर्वरक विक्रेता कृषि विभाग की अनुमति के बिना यूरिया को नहीं बेचेंगे। सभी किसानों को यूरिया मिल सके इसके लिए एक किसान को अधिकतम 5 बैग यूरिया तथा प्रत्येक एक बीघा पर एक बैग दिया जाएगा। दुकानदारों द्वारा बिना विभागति के यूरिया बेच देने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक कृषि ने दी।