- Hindi News
- पीड़ितों की परेशानी ध्यान से सुनें :आईजी
पीड़ितों की परेशानी ध्यान से सुनें :आईजी
भरतपुर रेंज के आईजी बीजू जॉर्ज जोसफ ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिलेभर के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक ली। जिसमें आईजी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ताकि पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति थाने पर आए तो उसके साथ शालीनता से पेश आए ताकि वह अपनी बात कह सके।
िसी के द्वारा सताया गया व्यक्ति ही पुलिस से न्याय की उम्मीद लेकर थाने आता है। इसलिए उसकी परेशानी ध्यान से सुनी जाए और आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। आईजी ने कहा कि लंबित मुकदमों का निस्तारण त्वरित गति से करें। रात्रि में गश्त व्यवस्था को मजबूत करें। ताकि चोरी, डकैती की घटनाओं को रोका जा सके और आमजन चैन की नींद सो सके। कहीं पर भी अपराध की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। आईजी ने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं बच्चों के मामले में विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में एसपी राजेश सिंह, एडिशनल एसपी राजेन्द्र सिंह खोथ, कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी महेशचंद मीणा सदर थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा सहित जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे।