शहर में कई जगह भरा पानी
एक घंटे हुई बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को निकलने में भारी परेशानी हुई। इसके अलावा हाइवे पर बनी सर्विसपानी भर गया। जिससे भारी वाहन चालकों पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई। यह पानी हाइवे पर बने नाले के चौक हो जाने की वजह से भरा। करीब एक घंटे तक चली जोरदार बारिश की वजह से हरीदेव नगर, जगन चौराहा, मुख्य डाकघर के सामने, तलैया, खरंजा रोड़, कचहरी परिसर, संतर रोड़, कायस्थपाड़ा, गुलाब वाग, पैलेस मार्ग, आरएसी रोड़, जगदीश टॉकीज सहित शहर के अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे आमजन को परेशानी हुई।
रैन बसेरों पर नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
शनिवारको बारिश से ठंड बढ़ गई। भास्कर ने शहर के रैन बसेरों के हालात का जायजा लिया। इस दौरान मचकुण्ड रोड़ पर स्थित रैन बसेरा से ताला लगा मिला तथा मुख्य डाकघर के बगल में स्थित रैन बसेरा खुला तो था। लेकिन अलाव जलाने के लिए लकडिय़ां उपलब्ध नहीं थी।
धौलपुर. जगन चौराहे पर भरा बारिश का पानी।