पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठ सर्द हवा से बढ़ी ठंड

मावठ सर्द हवा से बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को जिले में मावठ की पहली बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। अलसुबह से ही रुक रुक कर वर्षा का दौर जारी रहा। दोपहर में करीब 12 बजे एक घंटे बारिश हुई। जिससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया। जिस कारण आमजन को भारी परेशानी हुई। सुबह से ही बादल छाए रहे। जिस कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।

दोपहर करीब ढ़ाई बजे सूर्य दिखा। लेकिन बादलों ने अपने आगोश में समेट लिया। जिससे धूप बेअसर रही। मावठ की पहली बारिश फसलों के लिए बहुत लाभकारी है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। अलसुबह शुरू हुआ बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। जिससे मौसम में ठंडक गई। बारिश के कारण अचानक बढ़ी ठंड छुट्टी का दिन होने से अक्सर लोग घरों में कैद रहे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जिस कारण शहर में जगह-जगह लोगों को अलाव जलाकर तापते देखा गया। सुबह बच्चे स्कूल यूनिफार्म पहन बैग लेकर स्कूल जाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन अचानक सुबह से सर्दी के बीच बारिश ने उन्हें स्कूल जाने से रोक दिया।