पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग

सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| जिलापरिषदसीधी भर्ती से चयनित शिक्षकों के स्थायीकरण कराने की मांग को लेकर राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायण मीना से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

संघ जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया है कि जिला परिषद सीधी भर्ती-2012 के माध्यम से पंचायत समिति धौलपुर, राजाखेड़ा, बाडी तथा बसेडी में नियुक्त शिक्षकों के दो वर्ष का परिवीक्षा काल 12 सितम्बर 2014 को समाप्त हो चुका है। इन शिक्षकों के दो वर्ष के परिवीक्षा काल पूर्ण होने पर स्थायीकरण आदेश जारी किए जाने हैं तथा तद्नुसार छठे वेतन आयोग के तहत 12 सितम्बर से वेतन निर्धारित किया जाना है।

संघ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश के अन्य जिलों की जिला परिषदों ने टेट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन धौलपुर जिले में अभी तक स्थायीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की है। शिक्षक नेताओं ने सीईओ से चयनित शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी कराने तथा वेतन नियतन एनसीपीएस नंबर जारी कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक तथा जिले के चारों पंचायत समितियों के विकास अधिकारी एवं ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को समस्त शिक्षकों के कार्य निस्तारण करने के लिए पाबंद करने की मांग की है।