- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने की शिरकत
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने की शिरकत
धौलपुर| सांसदडॉ. मनोज राजोरिया ने उत्तरांचल समाज समिति भिवाड़ी की ओर से शिव मन्दिर पार्क सेक्टर 2, यूआईटी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति के वर्षगांठ के अवसर को सफल बनाने के लिए सांसद राजौरिया ने अतिथि कई विधायक, चेयरमैन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उत्तरांचल समाज समिति सदस्यों, अलवर प्रशासन, मीडिया का आभार व्यक्त किया।