सुंदरवाटिका में निरंकारी सत्संग आयोजित
धौलपुर| सुंदरवाटिकामें संत निरंकारी मिशन का सत्संग हुआ। इसमें संत बिजेंद्र सिंह परमार ने कहा कि अगर हमारी भक्ति पूजा पाठ तक सीमित होती तो निश्चित ही हमारा इंसानी स्वरूप देखने का मिलता।
इंसान पूजा तो भगवान की ही करता है, पर उनके आदर्श नहीं मानता। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने शबरी को माना, खुद चलकर उनके पास पहुंचे। लेकिन हम आज जातियों की दीवार बढ़ा रहे हैं। इंसान ने अगर महापुरुषों के आदर्श माने होते तो धरती पर हर तरफ सुख समृद्धि होती। सत्संग में छीतरमल, राजेश कुमार, रामजीलाल, अंगूरी शर्मा, अमर सिंह, सुंदर सिंह, फत्ते सिंह, सुखदेव, देवेंद्र सिंह, उपासना, लक्ष्मी देवी, सपना सागर आदि थे।।