टीचर बच्चों को सिखाएं अच्छी आदतें
धौलपुर | अफलातूनकार्यक्रम के तहत प्रय| संस्था की ओर से एक दिवसीय संकुल शिक्षक कार्यशाला रविवार को सुबह 11 से प्रय| संस्था परिसर में हुई। जिसमें धौलपुर ब्लॉक से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक अध्यापकों ने भाग लिया। इस मौके पर परियोजना अधिकारी केशन लहरी ने अफलातून परियोजना के उद्देश्यों को बताते हुए सभी अध्यापकों से आग्रह किया कि हम जिन बच्चों को अध्यापन करा रहे हैं। उनको अध्यापन के साथ साथ कुछ अच्छी आदतें जरूर सिखाएं। जैसे अनुशासन, सामाजिक एवं आर्थिक उद्यमिता, बचत की भावना में आर्थिक एवं सामाजिक दोनों तरह की बचत जैसे पैसे के साथ साथ पानी, बिजली, खाना, पेड़ पौधे एवं समय इत्यादि। उन्होंने कहा कि आज बच्चों में गलत आदतें लगी हैं, जिसमें चॉकलेट, सुपारी, गुटखा आदि गलत आदतें शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से क्षति पहुंचाती हैं।