एसबीआई के एटीएम से निकले जले नोट
धौलपुर | एसबीआईबैंक के धूलकोट स्थित एटीएम से एक बार फिर जले हुए नोट निकले हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी शहर के कई एटीएम से नकली खराब नोट निकलने के मामले सामने चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक शहर की गौशाला कॉलोनी निवासी शिक्षक रामवीर शर्मा को सोमवार शाम को एसबीबीजे के बैंक खाता संख्या 51032407792 से धूलकोट रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 30 हजार रुपए निकाले। इन रुपयों में एक-एक हजार के 7 नोट खराब निकले। जिनमें 3 जले 4 फटे निकले। जिसकी शिकायत करने के लिए खाताधारक ने एटीएम गार्ड को भी इधर उधर तलाशा। लेकिन वो मौके पर नहीं मिला। जिससे शर्मा निराश होकर घर चले आए। पीड़ित का कहना है कि मुझे रुपयों की अतिआवश्कता थी। लेकिन खराब नोट निकलने से परेशानी खड़ी हो गई है।
धौलपुर. एसबीआई के एटीएम से निकले जले फटे नोट।