पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत

बस ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | रविवारदेर रात एनएच 3 पर आगरा की ओर से रही मप्र की निजी बस ने पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में एक जने की मौके पर ही मौत हो गई 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक ने ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शेष घायलों का उपचार सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को मप्र के मुरैना जिले से धौलपुर के कैंथरी रिसोर्ट में एक बारात आई थी। बारात में बैंड भी मुरैना से ही आया था। चढ़ाई पूरी होने के बाद रात करीब 12 बजे बैंड वाले पिकअप गाड़ी में सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान अजीत ढाबा के पास पीछे से रही मुरैना की एक निजी बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलट गई। उसमें सवार रामवरन पुत्र देवीराम जाटव निवासी लीलाधर का पुरा थाना सराय छोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें गोपाल, संजय, रवी, वकील, सुल्तान, जनकसिंह चालक महेश निवासी मुरैना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने सभी घायलों को इलाज के लिए डॉ. मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वकील की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। जिसने इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

धौलपुर. मोर्चरी के बाहर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।