लायंस क्लब ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कट अंडरपास की मांग तेज
धौलपुर| अभिभाषकसंघ धौलपुर की हाईवे पर कट अंडर पास को लेकर बैठक संघ के हॉल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश उत्प्रेती एडवोकेट की अध्यक्षता हुई। बैठक में उत्प्रेती ने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान करने में अधिवक्ता वर्ग को आगे आना चाहिए। हम हाईवे पर अंडरपास की मांग को लेकर उच्च न्यायालय जाएंगे और शहरवासियों को हाईवे से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निजात दिलाएंगे।
इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह राना ने कहा कि देश में जितने भी संघर्ष हुए हैं, उनमें अधिवक्ताओं की भागीदारी को नकारा नहीं जा सकता, धौलपुर संघर्ष समिति द्वारा जो आंदोलन चलाया जा रहा है उसमें भी हमारे अधिवक्ता साथी है। बैठक में शरीफ खान एड ने कहा कि ये समस्या किसी वर्ग विशेष की ना होकर पूरे शहर की है। बैठक में आरिफ हमीद खान, अजय भारती, इरशाद खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन महासचिव हरीशंकर मुदगल ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक सक्सैना, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद झा, विश्वनाथ बुद्धराजा, हरिओम शर्मा, अमरकांत त्यागी, विधाराम विधूडी, अनुपम बघेला, हरीसिंह बघेला आदि उपस्थित थे।
धौलपुर| कलेक्टर को ज्ञापन देने आए क्लब के पदाधिकारी।