पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाब बाग पर ग्वालियर की ओर कट जरूरी

गुलाब बाग पर ग्वालियर की ओर कट जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| हाईवेपर ओवर ब्रिज में कट मचकुंड चौराहे को लाल बत्ती चौराहे के रूप में विकसित करने धूलकोट पर अंडरपास या पुलिया निर्माण को लेकर आंदोलनरत धौलपुर संघर्ष समिति द्वारा सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी डॉ मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय के सामने बांकेबिहारी मेडिकल स्टोर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें केमिस्टों के साथ चिकित्सकों ने अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ये शहर सभी का है, हाईवे से समस्या सभी को है इसलिए इस समस्या का निराकरण के लिए सभी को एक साथ पुरजोर आवाज उठाने की आवश्यकता है। डॉ. विजय सिंह ने कहा कि आज हाईवे पर यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो एंबुलेंस को निकलने तक की जगह नहीं है। सर्विस रोड पर हर समय जाम के हालात रहते हैं। धनेश जैन ने कहा कि इस समय गुलाब बाग पर पर इतना ट्रैफिक है कि रेड अलर्ट एरिया बन गया है, जिस तरह आगरा की ओर कट है वैसे ही ग्वालियर की ओर भी एक कट होना आवश्यक है। रंजीत दिवाकर ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि जिला प्रशासन आदेश करे तो हम आगरा जैसा एक कट ग्वालियर की ओर बना सकते है। इस मौके पर इरफान, डॉ. साधना मदनावत, नगेन्द्र पाराशर, रिंकू शर्मा, सोमदयाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

धौलपुर| हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर अपना दर्द बयां करते शहरवासी।