पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर किया पौधरोपण

घर-घर किया पौधरोपण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई ने जिला छात्रा प्रमुख सोनल जैन के नेतृत्व में कॉलोनियों में जाकर घर घर पौधरोपण किया। वृक्षों से हमें प्राण वायु, फल, फूल प्राप्त होते हैं। उन्होंने घरों के परिवारजनों से पौधों की देखभाल करने का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया रोपे गए पौधों की सार संभाल के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता समय समय पर निगरानी करेंगी। इस मौके पर गुलनाज, सपना, करिश्मा, पूजा, नीलम, मोनिका, लक्ष्मी आदि छात्राएं मौजूद रहीं।