दो ट्रेनों का ठहराव शुरू
दो ट्रेनों का ठहराव शुरू
धौलपुर. रेलमंत्रालय ने तीन में से दो ट्रेनों का ठहराव एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इसके तहत शनिवार से ही भोपाल शताब्दी एवं श्रीधाम एक्सप्रेस धौलपुर स्टेशन पर रुकने लगी है। यह जानकारी दैनिक यात्री समिति के अध्यक्ष अरबिंद कुमार बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि बाकी बची एक ट्रेन का ठहराव संभवत: रविवार से होने लगेगा। इस संबंध में कवायद जारी है।