- Hindi News
- आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सिंह
आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सिंह
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को सागर पाड़ा के अम्बेडकर पार्क में समिति के प्रदेश प्रभारी डॉ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जबकि बैठक के मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह थे इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि आरक्षण में किसी प्रकार की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आरक्षण में छेड़खानी की जाती है तो समाज इसका जबर्दस्त विरोध करेगा। उन्होंने सरकार से मजबूत आरक्षण नीति बनाए जाने, एसी एवं एसटी वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लागू जारी रखने, आरक्षण को न्यायिक हस्तक्षेप से दूर रखने, निजी क्षेत्र की इकाइयों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने, एसी वर्ग, एसटी एवं ओबीसी वर्ग की बैक लॉग की भर्तियां करने, शिक्षा का बाजारीकरण रोकने सहित खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की गई।
इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह का जिलाध्यक्ष कुमरसैन जिला समन्वयक मांगीलाल आर्य कर स्वागत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष कुमरसैन, राेशनलाल बौद्ध, डॉ. रतन सिंह, रमेश चंद शाहू, वीरू रजक, अनिल पहाड़िया, भरतसिंह भारती आदि ने विचार रखे तथा समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर बनवारीलाल, भगवान सिंह सागर, तेजरतन, हरिसिंह, राधेश्याम, हरीबाबू, मुरारीलाल, अमृत लाल, महेंद्र व्यास, सतीश मौर्य, बहौरीलाल, उदयवीर सिंह, विनोद कंचन, मुकेश, रामजीलाल, जयसिंह, सुनील नरवार, सुरेंद्र व्यास, सुरेश, सुल्तानसिंह, भगवती, औतारिसंह आदि मौजूद थे। संचालन जिला समन्वयक मांगीलाल आर्य ने किया।
धौलपुर. आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।