- Hindi News
- अस्पताल में सर्जन, िफर भी नहीं होते ऑपरेशन
अस्पताल में सर्जन, िफर भी नहीं होते ऑपरेशन
डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय के ईएनटी विभाग में वर्षों से नाक कान एवं गले के रोगियों का ऑपरेशन नहीं हो रहा। जबकि इस अस्पताल में ऑपरेशन के लिए अभी भी खूब रोगी रहे है। इनकी सुविधा के लिए ईएनटी सर्जन की तैनाती भी है, लेकिन ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए मूल भूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं है। खासतौर पर विभाग का माइक्रोस्कोप ही कई साल से खराब पड़ा है।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक ईएनटी के ऑपरेशन में माइक्रोस्कोप की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। चूंकि यह उपकरण कई साल से खराब पड़ा है, इसलिए यहां ऑपरेशन के लिए आने वाले रोगियों को प्राथमिक जांच के बाद ही दूसरे अस्पतालों के लिए रैफर कर दिया जाता है।
रही सही कसर मैन पॉवर की कमी के चलते पूरा हो जा रहा है। दरअसल इस विभाग में इलाज से लेकर बाकी के कामकाज के लिए एक सर्जन की ही तैनाती है। उन्हें अस्पताल में ओपीडी से ही फुरसत नहीं मिलती। ऐसे में वह ऑपरेशन थिएटर का रूख ही नहीं कर पाते।
ये बोले अफसर
^मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय के ईएनटी सर्जन डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि विभाग में जरूरी उपकरणों के संबंध में डिमांड पीएमओ को भेज दी है। वहां से इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने पर ही सुविधा बढ़ाई जा सकती है।
^डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि यदि माइक्रोस्कोप या कोई अन्य उपकरण खराब है तो विभागाध्यक्ष को डिमांड देना चाहिए। डिमांड मिलने पर ही इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा सकता है। अभी तक उनकी ओर से कोई डिमांड नहीं आई है।
इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने पर ही शुरू हो पाएगा ऑपरेशन
अस्पतालप्रबंधन के मुताबिक अस्पताल में ईएनटी सर्जरी शुरू कराने के लिए सबसे पहले इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना होगा। साथ ही मैन पॉवर भी देना होगा। चूंकि अस्पताल समय में ओपीडी में रोगियों की खासी भीड़ होती है। ऐसे में एक डॉक्टर का ओपीडी में होना जरूरी है। वहीं ऑपरेशन थिएटर एवं वार्ड में भर्ती रोगियों को देखने के लिए भी डॉक्टर की आवश्यकता है।