पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के अपहरणकर्ताओं का नहीं लगा सुराग

छात्रा के अपहरणकर्ताओं का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसी लाइन में कार्यरत एक कांस्टेबल की पुत्री का अपहरण हुए करीब पांच दिन हो गए है, लेकिन पुलिस अभी तक अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है तथा आरोपी का सुराग लगाने में पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई में लगी हुई है। गौरतलब है कि आरएसी लाइन में कार्यरत कांस्टेबल रामरूप जाटव ने गत दिवस इस आशय का निहालगंज पुलिस में मामला दर्ज कराया कि उसकी बेटी को स्कूल से घर आते समय गांव तोता का नगला थाना उच्चैन जिला भरतपुर निवासी बहादुर सिंह सहित उसके अन्य साथी अपहरण कर ले गए। निहालगंज के एसएचओ सोहन लाल शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है तथा आरोपी की तलाश में उसके विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।