अजमेर ने पाली की टीम को हराया
एवीएम संस्थान में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले के दौरान अजमेर ने पाली को 3-0 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं इसी वर्ग में जयपुर प्रथम चूरू को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचा गया है। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 वर्षीय आयु वर्ग में स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर ने अपने प्रतिद्वन्दी दल जिला चूरू को 3-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं इसी आयु वर्ग में जोधपुर ने जयपुर को पराजित कर फाइनल में स्थान बना लिया है। इसी प्रकार प्रतियोगिता के तीसरे दिन 19 वर्षीय आयु वर्ग में भीलवाड़ा 5वें, कोटा 6वें, अजमेर 7वें एवं सवाई माधोपुर 8वें स्थान पर काबिज हो चुके हैं। दूसरी ओर 17 वर्ष आयु वर्ग में जोधपुर 5 वें, नागौर 6 वें, सीकर 7 वें एवं झुंझुनूं 8 वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। इन दोनों निर्णायक मण्डल में गोपाल सिंह, बृजपाल, रामपाल मीणा, मामराज, दीपक मित्तल, प्रभू लाल, मानसिंह, शिवराज सिंह, अंबालाल मीणा, राकेश शुक्ला, अशोक पोडवाल आदि शामिल थे। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार त्यागी, आदर्श त्यागी, जिला खेल अधिकारी राजकुमार परमार, श्याम कुमारी आदि उपस्थित थे।
धौलपुर. टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।