पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी छात्रा इकाई की बैठक आयोजित

एबीवीपी छात्रा इकाई की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीवीपी छात्रा इकाई की बैठक आयोजित

धौलपुर.अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई की बैठक शनिवार को जिला छात्रा प्रमुख सोनल जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा छात्राओं को धमकाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। एबीवीपी की छात्रा प्रमुख सोनल जैन का आरोप है कि गत दिवस स्कूल को दो पारियों में संचालित करने की मांग को लेकर विद्यालय की छात्राएं स्वयं विवेक से जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद स्कूल पहुंची तो विद्यालय प्राचार्य सुषमा शर्मा ने छात्राओं को धमकाया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छात्राओं की टीसी काटने की धमकी दी। गौरतलब है कि राजकीय बालिका स्कूल राधा बिहारी में करीब १८०० छात्राएं अध्ययनरत है, लेकिन विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण उन्हें पेड़ों के नीचे बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जबकि यह विद्यालय पिछले कई वर्षों से दो पारियों में संचालित होता रहा है, लेकिन इस सत्र में विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की हठधर्मिता के चलते एक पारी में संचालित किया जा रहा है। जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बैठक में एबीवीपी की छात्रा इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।