पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैतपुर गांव के परिसीमन का विरोध

जैतपुर गांव के परिसीमन का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतपुर गांव के परिसीमन का विरोध

धौलपुर.ग्रामपंचायत बसईकारे के गांव जैतपुर के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन देकर गांव जैतपुर को नए परिसीमन प्रस्ताव में ग्राम पंचायत सदापुर में मर्ज किए जाने का विरोध किया है। ज्ञापन में लिखा है कि गांव जैतपुर से ग्राम पंचायत मुख्यालय बसईकारे की महज तीन किलो मीटर दूरी है, जबकि गांव जैतपुर से ग्राम पंचायत सदापुर दूरी लगभग 22 किलो मीटर दूर है। जबकि सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत की दूरी किसी भी गांव से आठ किलो मीटर दूरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे में गांव जैतपुर को ग्राम पंचायत बसईकारे से हटाकर ग्राम पंचायत सदापुर में जोडऩा अनुचित नियम विरुद्ध है। ज्ञापन देने वालों में बिजेंद्र सिंह, सदारसिंह, बलवीर सिंह, रामअख्त्यार सिंह, अमरसिंह, रामनरेश, अतिवीर, थानसिंह आदि शामिल थे।