कौशल विकास शिक्षा का दिया प्रशिक्षण
धौलपुर. नेहरूयुवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कौशल विकास शिक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य वक्ता राजकीय पीजी कॉलेज की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवा से समाज को ऊर्जा एवं संसाधनों का मितव्ययता पूर्ण उपयोग लिए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और बाजार में सबसे बड़ी क्रय शक्ति युवाओं की है। शिक्षा सत्र में रमेश चंद तिवारी ने विभिन्न कौशल जीवनोपयोगी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रभारी सुनील राना ने प्रशिक्षण में शामिल संभागियों को सैनिक स्कूल, तालाबशाही, आंगई डेम, संतनगर, शेरगढ़ किला, चंबल, तीर्थराज मचकुंड, घंटाघर आदि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया।