विद्यार्थी शिक्षकों ने किया पौधरोपण
धौलपुर. एबेनेंजरमिशन स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष छारी थे तथा अध्यक्षता संस्था प्रधान एमसी मैत्थु ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष छारी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते है। बिना पेड़ पौधों के जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ आवश्यक लगाना चाहिए। व्यवस्थापक एमसी मैत्थु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के संतुलन के लिए हम सभी जागरूक होना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ रोप कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए जाने में अपनी सहभागिता निभाए। विद्यालय प्राचार्य योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है। वनस्पति को बनाए रखने तथा बारिश के लिए पेड़ों को बनाए रखना अतिआवश्यक है। अतिथियों के साथ विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने स्कूल परिसर में पौधे रोपकर उनके संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर शिक्षक नीरज गुप्ता, सुनीता बंसल, अनीता सोनी, किशर माहोर, रेशमा उस्मानी आदि मौजूद थे।