पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं के ऊर्जावान होने से देश का विकास संभव: खत्री

युवाओं के ऊर्जावान होने से देश का विकास संभव: खत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र राजस्थान मंडल के मंडल निदेशक वीरेंद्र खत्री ने कहा कि स्वयं सेवकों को चरित्रवान, जागरूक एवंं ऊर्जावान बनकर समाज की सेवा का दायित्व उठाना चाहिए। साथ ही युवाओं को अपने कौशल विकास कर राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाना होगा।

नेहरू युवा मंडल राजस्थान के निदेशक खत्री शनिवार को होटल चंदन विला में आयोजित राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण में मौजूद स्वयं सेवकों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी दक्षता का विकास कर स्वरोजगार की ओर बढऩा होगा। इसके साथ ही स्वयं सेवक ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए गांव ढाणियों में जाकर सरकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दे। ताकि योजनाओं का वास्तविक व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवकों को सरकार की योजनाओं का ज्ञान होना जरूरी है। साथ ही नेहरू युवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं का विकास एवं युवाओं के माध्यम से समाज का विकास करना है। निदेशक वीरेंद्र खत्री ने कहा कि अनुशासित एवं समर्पित युवा स्वयं सेवकों पर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, लिंग समानता सहित अन्य सामाजिक मसलों पर अभियान एव जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए। प्रशिक्षण प्रभारी सुनील राना ने बताया कि प्रशिक्षण की दैनिक गतिविधियों में योग, व्यायाम के साथ साथ समूह चर्चा, शिक्षण सत्र, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, खेलकूद एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया। इससे दौरान नरेंद्र शर्मा ने मंडल निदेशक वीरेंद्र खत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के राजेंद्र शर्मा एवं दिनेश चंद शर्मा ने किया।

धौलपुर. कार्यक्रम को संबोधित करते नेहरू मंडल के निदेशक वीरेंद्र खत्री।