पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर त्रासदी में फंसे लोगों की सलामती के लिए हवन यज्ञ

जम्मू कश्मीर त्रासदी में फंसे लोगों की सलामती के लिए हवन यज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीडि़तों के लिए राम नाम का जाप

सैंपऊ. उपखण्ड क्षेत्र के गांवों से मजदूरी करने जम्मू कश्मीर गए मजदूरों की तलाश की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने यह कवायद दैनिक भास्कर में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए शुरू किया है। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने दो दिन पहले इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। कुछ ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मिल कर अपने लोगों की तलाश की गुहार लगाई थी। तहसील प्रशासन ने जम्मू कश्मीर जाने वाले मजदूरों की तलाश के लिए सभी हल्का पटवारियों को सर्वे कर बाढ़ में फंसे मजदूरों के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है। तहसीलदार ओमप्रकाश जैन ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय से भी क्षेत्र के लापता मजदूरों के संबंध में तहसील कार्यालय को सूची मिली है। जिसके सत्यापन के लिए पटवारियों को निर्देश दिए गए है। तहसीलदार ने बताया कि कूकरा गांव के चार युवकों के सुरक्षित घर वापस आने की खबर है।

सैंपऊ. बाढ़ पीडि़तों की सलामती के लिए हवन में आहुति देते श्रद्धालु।

जम्मू कश्मीर में फंसे लोगों का सर्वे शुरू