कलेक्टर करेंगे जन सुनवाई
धौलपुर. जिलाकलेक्टर कुमार पाल गौतम सितंबर माह में जिले की चारों पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में जन सुनवाई करेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि 14 सितंबर को पंचायत समिति बसेड़ी के ग्राम पिपरौन एवं हरजूपुरा, 29 सितंबर को सरमथुरा एवं बीझोली में, 19 सितंबर को राजाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम सिलावट में एवं 30 सितंबर को धौलपुर पंचायत समिति के ग्राम चितौरा एवं कौलारी में जन सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान पंचायतों के राजस्व ग्रामों में जन सुनवाई कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान संबंधित उपखंडाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण ,जलदाय, विद्युत विभाग, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई विभाग, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास, अधीक्षक पोस्ट आफिस, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी मौजूद रहेंगे।