जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 26 से
धौलपुर. राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 26 27 सितंबर को होगा। संगठन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षिक अधिवेशन के दौरान शैक्षिक उन्नयन, वर्तमान परीक्षा प्रणाली, सीसीई, रीडिंग कैम्पन में शिक्षकों की भूमिका, वर्तमान में लागू पाठ्यक्रम, एकीकरण एवं शिक्षक समानीकरण में शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न हुई चुनौतियों के निस्तारण, आरटीई मापदंडों के प्रावधान सहित शिक्षक समस्याओं पर चिंतन कर राज्य सरकार को प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाएंगे।