पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिहोली क्षेत्र में सड़क खुदवाई

दिहोली क्षेत्र में सड़क खुदवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्स पोलियो अभियान की बैठक 16 को

कस्बेके दिहोली थाना क्षेत्र में अवैध चंबल रेता की निकासी लगातार की जा रही है। रेत माफिया प्रशासन पुलिस पर भारी पड़ते नजर रहे हैं। दिहोली थाना पुलिस ने कई बार अवैध रूप से चंबल रेता को भरकर ले जा रहे ट्रैक्टरों का जब्त किया गया है। फिर भी क्षेत्र से रेता की निकासी नहीं रुक पा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देश पर दिहोली थाना पुलिस ने अवैध रेता निकासी वाले रास्तों पर जेसीबी मशीन से गड्ढे खोद दिए गए हैं। उपनिरीक्षक लालाराम ने बताया कि भूडा, शंकरपुरा और कठूमरा के घाटों से अवैध रेता की निकासी को रोकने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा रास्तों में गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। ताकि इन रास्तों से रेता भरकर लाने वाले ट्रैक्टरों रोका जा सकता है। वहीं अभियान के तहत मंगलवार को सदर कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रेता निकासी वाले रास्तों पर गड्ढे खुदवा दिए। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को घेर, मौरोली, साहनपुर, भमरौली राजकीय आईटीआई के पास रास्तों में गड्ढे खुदवाए गए। ताकि रेत माफिया अवैध रेता निकासी ना कर सकें। कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाने के एएसआई रामबाबू दीक्षित सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

राजाखेड़ा. जेसीबी से गड्ढा खुदवाते पुलिसकर्मी