- Hindi News
- कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार से सवाल जवाब
कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार से सवाल-जवाब
आरयूआईडीपीके परियोजना निदेशक नवीन महाजन ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के साथ विभिन्न साइटों पर जाकर परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं अधीनस्थ अधिकारियों को हर हाल में काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों एवं ठेकेदार से सवाल जवाब किया।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं जलदाय विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। परियोजना निदेशक ने इन अधिकारियों को भी योजनाओं में हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए। खासतौर पर सभी योजनाओं को सफलता पूर्वक संचालन के लिए रुडिप एवं जलदाय विभाग के आपसी समन्वय पर जोर दिया। गौरतलब है कि रुडिप की ओर से शहर में 65 करोड़ के बजट से विकास कार्य कराए जा रहे है। इसमें शहर के लिए पेयजल योजना, सीवरेज, कचरा प्रबंधन एवं नगरीय यातायात व्यवस्था शामिल है। इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने रुडिप को जून 2015 तक का समय दिया है।
पेयजल योजना: आरयूआईडीपीद्वारा शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए सागर पाड़ा हेड वर्क्स पर 15 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत शहर में 88 किमी पाइप लाइन बिछानी है। वहीं दो स्वच्छ जलाशय, चार उच्च जलाशय, दो पंप हाउस का निर्माण करने के साथ ही एक पंप हाउस का नवीनीकरण किया जाना है। इस कार्य के लिए 23 करोड़ 54 लाख का बजट जारी किया गया है।
सीवरेजयोजना: इसयोजना के तहत शहर में 24 करोड़ 96 लाख की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने, मेनहोल निर्माण एवं हाउस कनेक्शन का काम कराया जाना है।
एसटीपी:इसयोजना के तहत शहर में दस एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तगावली गांव में बनाया जाना है।
कचराप्रबंधन: इसयोजना के तहत सेनेट्री लैंडफिल साइट का विकास एवं वे-बिज तथा कचरा निस्तारण उपकरणों की व्यवस्था करना है। इसके लिए ढाई करोड़ का बजट आवंटित हो चुका है।
धौलपुर. साइट का निरीक्षण करते परियोजना निदेशक एवं जिला कलेक्टर।