- Hindi News
- यूनिटों में ताला लगाकर भागे फैक्ट्री संचालक
यूनिटों में ताला लगाकर भागे फैक्ट्री संचालक
मंगलवारको वाणिज्यकर विभाग भरतपुर की टीम ने स्थानीय रीको एरिया में आकस्मिक कार्रवाई की, जिससे फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। कई फैक्ट्री संचालक तो यूनिटों से ताला लगाकर फरार हो गए।
टीम द्वारा केवल एक यूनिट पर कार्रवाई करने की बात सामने रही है। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी रही। विभाग के डीसी विनोद शर्मा ने बताया कि धौलपुर में टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को टीम बनाकर एंगल बनाने वाली यूनिट पर कार्रवाई की गई है।
जिसके रिकार्ड की जांच की जा रही है। कमियां पाए जाने पर नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वाणिज्यकर विभाग भरतपुर की टीम द्वारा रीको क्षेत्र में कार्रवाई करने की सूचना पर कई यूनिटों के संचालक यूनिटों से ताला लगाकर फरार हो गए।