पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी दवा का नमूना जांच में फेल

सरकारी दवा का नमूना जांच में फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरोंके सामान की गुणवत्ता की जांच कराने लोगों को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने का दम भरने वाली सरकार द्वारा पशुओं के लिए बांटी जा रही निशुल्क दवा का सैंपल फेल हो गया है। जिस कारण अब सरकार द्वारा बांटी जा रही निशुल्क दवा पर सवाल उठना लाजमी है।

उल्लेखनीय है कि औषधि नियंत्रक विभाग ने 16 जुलाई को पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से सरकारी सप्लाई में बांटे जा रहे एक इंजेक्शन का सैंपल लिया था। औषधि नियंत्रक अनुभव शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए विगत 16 जुलाई को पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से सरकार द्वारा निशुल्क बांटी जा रही पशुओं की दवाओं में से माइक्रोट्रीम नामक इंजेक्शन का नमूना लिया था। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट गई है। रिपोर्ट में इंजेक्शन मानकों पर खरा नहीं उतरा है। सैंपल फेल होने पर इंजेक्शन सप्लाई की जाने वाली फर्म के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औषधि नियंत्रक अनुभव शर्मा ने बताया कि पशुओं में लगने वाले माइक्रोटीम इंजेक्शन का 16 जुलाई को नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया गया था। जो मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इंजेक्शन सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।