कांग्रेसियों ने जीत पर मनाया जश्न
आतिशबाजीमिठाई बांटकर कांग्रेसजन ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर जश्न मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पदाधिकारी अग्रिम कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव की चार सीटों पर तीन पर मिली जीत पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि यह जनता की जीत है।
कांग्रेस प्रवक्ता अमित मुदगल ने कहा कि गहलोत सरकार के पांच वर्ष के शासनकाल में जनहित के कार्य हुए, उन्हें प्रदेश की जनता ने पुन: सराहा है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, प्रधान लाखन सिंह खिडौरा, महामंत्री योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुआलाल गर्ग, सचिव सुआलाल जाटव, नेता प्रतिपक्ष नजीमुद्दीन खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता यादव, पार्षद गुड्डू कुरैशी, यूथ कांग्रेस महासचिव संतोष त्यागी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्यामसुंदर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश त्यागी, छात्रसंघ अध्यक्ष पवन कंषाना, संदीप कंषाना, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीतू कंषाना, प्रदीप कटारा, मनीष जैन, आिद कार्यकर्ता मौजूद थे।
सैंपऊ.उपचुनावमें कांग्रेस को मिली जीत पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर हर्ष जताया। इस मौके पर आतिशबाजी की गई अौर लड्डू बांटे। इस मौके पर उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री सज्जन बाबू तिवारी, अजमत खां उस्मानी, अकबर उस्मानी, चंबल सिंह परमार आदि मौजूद थे।
बाडी.उपचुनावमें तीन सीट कांग्रेस की झोली में आने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसेवक अजर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं पार्षद राजकुमार भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन सलीम कुरैशी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर जमीदार ने कहा कि मोदी का मैजिक प्रदेश में पूरी तरह खत्म हो चुका है। प्रदेश की जनता भाजपा के महज 90 दिनों के शासन से पूरी तरह ऊब चुकी है। रामसेवक अजर महामंत्री बब्बू खां पठान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत नगरपालिका चुनावों में पार्टी का परचम फहराने की अपील की। इस मौके पर राजू भारद्वाज, अन्सार खां, लज्जाराम, दूधिया खां, मुन्ना भाई, असलम खां, पप्पू भाई, सहि