जंगल में मिला महिला का शव
थानाक्षेत्र के गांव मल्हैला में मंगलवार को जंगल के बीच खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, पीहर पक्ष ने ससुराली जनों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बीएल भास्कर ने बताया कि मंगलवार दोपहर गांव मल्हैला से फोन पर सूचना मिली कि जंगल के बीच एक महिला का शव पेड से लटका हुआ है। महिला की शिनाख्त सरोज (30) प|ी मनोज कुशवाह के रूप में हुई है। पूछताछ में ससुराल पक्ष ने बताया कि सरोज सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। घंटों बाद घर नहीं लौटने पर उन्होंने सरोज की तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान बबूल के पेड से सरोज का शव लटका पाया गया। शव के पास सरोज की एक वर्ष की बच्ची भी जोर जोर से रो रही थी। सरोज के पेड से लटके होने की सूचना ससुराली जनों ने ग्रामीण एवं पीहर पक्ष को देने के साथ ही पुलिस को दी। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब उन्हें शव जमीन पर रखा हुआ मिला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए घटना की सूचना मृतका सरोज के पीहर नोनेरा थाना बसेड़ी को दी। जिस पर पीहर पक्ष के दर्जनों लोगों ने सैंपऊ थाने पहुंच कर सरोज की मौत को आत्म हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम एवं मेडिकल बोर्ड से कार्रवाई के लिए धौलपुर ले जा रही थी। तब पीहर पक्ष ने मामले में आरोपियों की हाथों हाथ गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम तक पुलिस थाने में शव के साथ पीहर पक्ष का जमावड़ा बना हुआ था। वही मृतका के पिता गोविंद कुशवाह की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। गौरतलब है कि गत दिवस गांव राजौरा में छोटू का भी शव पेड़ से लटका मिला था
मजदूरी करने गया था पति
सरोजका पति 20 दिन पूर्व बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। परिजनों ने बताया कि सरोज की मौत की सूचना पति मनोज कुशवाह को दे दी गई है। सरोज के दो बेटी थी, जो अबोध हैं, जिन्हें मां की मौत हो जाने का कोई भान तक नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सरोज की ससुराल में आगजनी की घटना होने से भारी नुकसान हुआ था। आगजनी में सास के झुलस जाने पर अभी उसका इलाज जारी है। ऐसे में पति मनोज को परिवार के भरण पोषण के लिए घर से बाहर मजदूरी के लिए जाना पड़ा।
नहीं थम रहे महिलाओं पर अ