पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर का ताला तोड़कर सामान पार

घर का ताला तोड़कर सामान पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर का ताला तोड़कर सामान पार

धौलपुर.शहरकी मदिना कॉलोनी स्थित टॉवर वाली गली संख्या दो में गत दिवस अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़ कर हजारों रुपए का सामान पार कर ले गए। इस संबंध में पीडि़त अनवर खान पुत्र बाबू खान तथा राजू खां के कमरे का चोरों ने ताला तोड़ा और घर में रखे १५ हजार रुपए नकद सहित तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। पीडि़त की ओर से इस संबंध में थाना कोतवाली की टॉउन चौकी में तहरीर दर्ज कराई है। जबकि कॉलोनी में हो रही लगातार चोरी की वारदातों से नागरिकों में भय है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। नागरिकों ने बताया कि टॉउन चौकी पर कार्यरत अधिकांश पुलिस कर्मचारी सोते रहते है और गश्त व्यवस्था लडख़ड़ा गई है। जिससे चोरी की वारदाते बढ़ रही है। िजलेभर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत है। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के िलए एडी चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए राित्र में गश्त बढ़ा दी गई है।