पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निधेरा में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत

निधेरा में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ. काेलारीथाना क्षेत्र के गांव निधेरा खुर्द में रविवार शाम करीब 7 बजे नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पीहर पक्ष पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान के कमरे से महिला का शव जली हुई अवस्था में बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धौलपुर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी राममिलन मीणा ने बताया कि कंचनपुर निवासी राजवीर गौड की पुत्री रिंकी करीब 8-9 माह पहले निधेरा खुर्द निवासी सुनली पुत्र मोहन सिंह के साथ शादी हुई थी। रविवार देर शाम को मृतका के पिता राजवीर ने थाना पुलिस को सूचना दी कि ससुरालीजनों जनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज की मांग पूरी होने पर उसकी पुत्री को जलाकर मार गया है। मौके से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।