पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीिड़तों के लिए धन संग्रह

बाढ़ पीिड़तों के लिए धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए धन संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनय परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एवं पदाधिकारियों ने शहर के संतर रोड, धूलकोट, गुलाब बाग, पैलेस रोड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रह किया तथा लोगों से इस प्राकृतिक आपदा के पीडि़तों के लिए सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव मंगल, पालेंद्र सिंह, अजय मित्तल, अमित मंगल, छोटू श्रीवास्तव मुकेश मित्तल, नीरज भदौरिया, कुशल शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अंकित छारी, शैली यादव, रामू कुशवाह, मनोज गर्ग, पंकज उपाध्याय, राहुल त्यागी, टीकम सिंह, सोनू आदि मौजूद थे।

राजाखेड़ा.भाजपाकार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आव्हान पर जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए नगर के मुख्य बाजार से धन संग्रह किया। कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरचरन सिंह जादौन के निवास स्थान पर इकठ्ठे होकर मुख्य बाजार से होते हुए आगरा बस स्टैंड तक पहुंचे और धन संग्रह किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द सोनी ने कहा कि बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र पटसारिया, ग्रामीण अध्यक्ष उदयभान सिंह, अजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, उमाशरण उदैनिया, रामभरोसी, सूबेराठौर, रामखिलाडी शर्मा, उमेश चन्द, वासुदेव शर्मा, जयवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, परसराम, संतोष शर्मा, कुंवरसेन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।