- Hindi News
- सर्किट हाउस में हरे पेड़ों की हो रही अवैध कटाई
सर्किट हाउस में हरे पेड़ों की हो रही अवैध कटाई
धौलपुर. एकओर से सरकार पौध रोपण करने के लिए कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को जागृति अभियान चलाकर अधिकाधिक पड़े लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हरे वृक्षों की अवैध कटाई की जा रही है। ऐसा ही वाक्या सर्किट हाउस में देखने को मिला है। जहां पर कई छायादार एवं हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर उनकी लकडिय़ों को गायब करने का मामला सामने आया है। गत दिवस सर्किट हाउस में लगे सफेदा का पेड़ सर्किट हाउस प्रशासन की अनदेखी के चलते सर्किट हाउस में कार्यरत मैट द्वारा काट कर उसे गायब कर दिया है। इस पेड़ की कीमत करीब हजारों रुपए बताई जा रही है। जबकि इस संंबंध में सर्किट हाउस प्रबंधक श्याममोहन सिंघल से बात गई तो उन्होंने बताया कि भवन के संरक्षण की उनकी जिम्मेदारी है।