पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगाेली, मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

रंगाेली, मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलाग्राउंड में रविवार को निजी स्तर पर संभागियों की ओर से महाकालेश्वर कोचिंग संस्थान की ओर से निशुल्क प्रतियोगी परीक्षण परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे काफी संख्या में विद्यार्थियों शामिल हुए। परीक्षा आरपीएससी, रेलवे, बैंक, पटवार सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों का उत्तरपुस्तिका में प्रश्न पूछे गए। इस मौके पर आयोजक सरनाम सिंह, कमल, हेमू, दिनेश सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।

सरमथुरा.अग्रसेनजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल नवयुवक मण्डल की ओर से कस्बा के अग्रवाल सदन में रविवार को सामान्य ज्ञान एवं मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में समाज की बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मण्डल अध्यक्ष दिवाकर गोयल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 7 से 12 तक के 90 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। वहीं रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता में 14 से 18 वर्ष की सौ से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। रंगोली में बालिकाओं ने जमीन पर कई आकृतियां उकेरी। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की निर्णायक कमेटी द्वारा रंगोली मेंहदी प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की रीता गोयल, प्रीती मंगल, अल्का गोयल, सोनी मंगल ने सहयोग किया। राम कुमार बंसल, विपिन जिंदल, रामनिवास गर्ग, रवि गर्ग, नीरज गर्ग, श्रीराम मंगल, बजरंग मित्तल आदि ने प्रतियोगिता के दौरान सहयोग किया।

समूहगायन प्रतियोगिता हुई

धौलपुर.भारतविकास परिषद की ओर से रविवार को भार्गव वाटिका परिसर में राष्ट्रीय सामूहिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता के प्रांतीय प्रभारी राजकुमार गौतम थे तथा अध्यक्षता विमल भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र त्यागी, शाखा उपाध्यक्ष राजीव झा जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा थे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विमल भार्गव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें नई प्रेरणा मिलती है तथा देश भक्ति की भावनाएं जागृत होती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के टीमों ने हिस्सा लिया तथा प्रतियोगिता में संस्कृत एवं हिन्दी