बौद्ध समाज का सैनिक दल गठित
बौद्ध समाज का सैनिक दल गठित
धौलपुर. भारतीयबौद्ध महासभा की बैठक रविवार को सागर पाड़ा स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हेमराज बौद्ध तथा किरण बौद्ध थे। इस मौके पर समता सैनिक दल का गठन किया गया। जिसमें संगठन पद पर विनोद कंचन, सह संगठक राजेश, रामकुमार, राजकुमार, मनोज, संजीव, कैशियर संजय सोलंकी तथा प्रवक्ता पद पर विशाल, रामसिंह, बौद्धिक प्रमुख देवराज, कैलाशी ब्रह्मी नियुक्त गया। इस मौके पर हेमराज बौद्ध ने कहा कि समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बौद्ध समाज में अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके लिए हमें समाज में जागृति लानी होगी। तभी समाज और सुदृढ़़ बन सकता है। संचालन रोशन लाल बौद्ध ने किया।